5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
14 hours ago
16 hours ago
1 day ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
खनन को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस फिर आमने-सामने
Edited By Manisha rana, Updated: 27 Sep, 2020 04:34 PM
हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर एक बार फिर से पुलिस में टकराव होते-होते टला, जब उत्तर प्रदेश की पुलिस 3 वाहनों का पीछा करते-करते हरियाणा की सीमा ...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर एक बार फिर से पुलिस में टकराव होते-होते टला, जब उत्तर प्रदेश की पुलिस 3 वाहनों का पीछा करते-करते हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गई। जिस पर हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आठ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद भारी संख्या में उत्तर प्रदेश की पुलिस सीमा पर पहुंची। वहीं हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मचारी को उनके अधिकारियों के हवाले कर दिया। यमुनानगर में उतर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर सीमा को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। ताजा मामला भी इसी से जुड़ा हुआ लग रहा है। जब उत्तर प्रदेश की पुलिस हरियाणा की सीमा में दाखिल हुई और हरियाणा के तीन वाहनों को अवैध माइनिंग में पकड़ लिया। इसी दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने हरियाणा पुलिस को इसकी सूचना दी ।हरियाणा पुलिस के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान भारी संख्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मचारी भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों राज्यों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी व उपमंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे तो यमुनानगर के दो डीएसपी व पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया की हमारी सीमा में उत्तर प्रदेश पुलिस आई थी। डीएसपी इस मामले की जांच करेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि यह गलतफहमी में हुआ है जो कर्मचारी उत्तर प्रदेश के हरियाणा सीमा में घुसे हैं वह 2 दिन पहले ही तैनात किए गए थे ।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह सीमा विवाद हो सकता है। उन्होंने इस संबंध में सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त से बात की है। उन्होंने कहा कि जरूरी हुआ तो दोनों राज्यों के अधिकारियों की मौजूदगी में दोबारा से सीमा बंदी करवाई जाएगी। पहला मौका नहीं है जब हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर इस तरह के हालात बने हैं। पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर कई बार ऐसे हालात बन चुके हैं ।जब उत्तर प्रदेश की पुलिस हरियाणा की सीमा में दाखिल होकर माइनिंग के वाहनों व लोगों को पकड़कर ले जाती है और हरियाणा पुलिस के कर्मचारी फिर उत्तर प्रदेश सीमा में दाखिल होकर कार्रवाई करते हैं ।बार-बार इस तरह की कार्रवाइयों से उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर तनाव पूर्ण माहौल हो जाता है। दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बाद में आपस में बातचीत की और हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मचारी को उनके हवाले किया।
खाकी के सामने कत्ल: फतेहाबाद में पुलिस की मौजूदगी में युवक को चाकू से गोदा, मूकदर्शक बने रहे जवान
सुलग उठा हरियाणा: लोगों ने गुस्से में करनाल स्टेट हाईवे जाम, भारी पुलिस बल तैनात... जानें कारण
'माथे पर मारेंगे गोली' हरियाणा की संस्कृति के नाम पर बादशाह को ललकार, पुलिस महकमे में हड़कंप
हरियाणा कांग्रेस के विधायकों का ट्विन टावर होटल पूरी तरह हिमाचल पुलिस व CID के किले के रूप में...
सोशल मीडिया से 'साफ' हुआ बादशाह का गाना: हरियाणा पुलिस की चेतावनी, 'टटीरी' गाना शेयर किया तो...
हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम, देश में पहली अनूठी पहल
सावधान! हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश का Alert, किसान फसलों को लेकर इन बातों का रखे ध्यान,...
मछली पालन को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सब्सिडी सेवाओं के लिए समय सीमा तय
हरियाणा में बढ़ता जा रहा क्राइम, पानीपत में पैदक जा रहे युवक पर हमलावरों ने किया हमला...PGI ले जाते...
हरियाणा में पैट्रोल-डीजल, LPG को लेकर अफरा-तफरी, हिसार में पंप पर लगा पैट्रोल नहीं का नोटिस...
USD $
30/03/2026 01:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों, आज आपके अंदर कुछ बड़ा करने की चाह जाग सकती है। काम में नई दिशा मिल सकती है, जिससे मन उत्साहित रहेगा।
वृष राशि वालों, आज आपको स्थिर रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले उलझन पैदा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों, आज आपके विचारों में नयापन झलकेगा। कोई रचनात्मक कार्य आपको पहचान दिला सकता है। दोस्तों से अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि वालों, आज आपको अपने अंदर के डर को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी हिम्मत ही आपको सफलता दिलाएगी।
सिंह राशि वालों, आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। ऑफिस में लोग आपके काम और व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं।
कन्या राशि वालों, आज आपको अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देना होगा। छोटी सी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है।
तुला राशि वालों, आज रिश्तों में नई मिठास घुल सकती है। किसी पुराने विवाद के खत्म होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि वालों, आज आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। व्यापार करने वाले आज कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।
धनु राशि वालों, आज आपके लिए दिन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। यात्रा या नए संपर्क आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
मकर राशि वालों, आज आपको अपने काम को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। युवा विदेश जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़...
कुंभ राशि वालों, आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। नए प्रयोग आपको सफलता की ओर ले जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बन सकती है।
मीन राशि वालों, आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर फैसले ले सकते हैं। किसी अपने का सहयोग आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes