राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फॉर यूथ’ में दौड़ेगा हरियाणा, इन जिलों से अब तक इतना हुआ पंजीकरण

Edited By Isha, Updated: 09 Jan, 2020 11:49 AM

haryana to run in  run for youth  on national youth day

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा इस दिन पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर मैराथन करवाए जाने को लेकर युवाओं के साथ-साथ अन्य लोगों में भी इस मैराथन के प्रति जबरदस्त

डेस्क(संजय अरोड़ा)-  स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा इस दिन पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर मैराथन करवाए जाने को लेकर युवाओं के साथ-साथ अन्य लोगों में भी इस मैराथन के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। यही वजह है कि जिला स्तर पर होने वाले ‘रन फॉर यूथ’ कार्यक्रम में शामिल होने हेतु 5 दिनों के भीतर करीब 1 लाख 78 हजार 952 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें सर्वाधिक 1 लाख 19 हजार 226 की संख्या 15-35 आयु वर्ग की है। इसके अलावा 35-50 आयु वर्ग के 29 हजार 574 लोगों ने, 10-15 आयु वर्ग के 23 हजार 777 व 50 से अधिक आयु के 6,375 लोगों ने इस दौड़ के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाया है। 

इन सभी आयु वर्गांे के पंजीकरण करवाने वालों में 1 लाख 25 हजार 761 पुरुष व 53,191 महिलाएं शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को प्रदेश के सभी 22 राजस्व जिलों के साथ-साथ पुलिस जिला हांसी में होने वाली ‘रन फॉर यूथ’ मैराथन हेतु 4 जनवरी को विशेष वैबसाइट के जरिए पंजीकरण प्रारंभ किया गया था,जो बुधवार सायं तक करीब 1 लाख 80 हजार हो गया था जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 जनवरी तक यह संख्या करीब अढ़ाई लाख होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस दिन रेवाड़ी में होने वाली रन फॉर यूथ मैराथन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। रन फॉर यूथ कार्यक्रम हेतु सरकार द्वारा विशेष वैबसाइट के साथ-साथ आकर्षक पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अन्य लोगों के साथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

मैराथन में हिस्सा लेने हेतु प्रदेश भर के सभी जिलों से लोगों ने अपना उत्साह दिखाया है। इसी के तहत रेवाड़ी से अब तक 30,417, रोहतक से 17,253, हिसार से 13,502,पानीपत से 11,763, अंबाला 11,344, नंूह 9,981, सोनीपत 9,093, सिरसा 8,939, कुरुक्षेत्र से 8,815, पंचकूला से 8,307, झज्जर से 7,830, फरीदाबाद से 5,246, कैथल से 5,018, गुरुग्राम से 5,016, करनाल से 4,825, जींद से 4,817, चरखी दादरी से 4,123,भिवानी से 3,818, यमुनानगर से 3,579, महेंद्रगढ़,पलवल 1,566,फतेहाबाद से 1,151 व पुलिस जिला हांसी से 625 लोगों ने स्वयं को दौड़ में शामिल होने हेतु पंजीकृत करवाया है। 

ये लगाएंगे दौड़
राष्ट्रीय युवा दिवस पर होने वाली रन फॉर यूथ दौड़ में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक पंजीकरण स्कूल के विद्याॢथयों ने करवाया है। इस दौड़ में शामिल होने वाले इन स्कूली विद्याॢथयों की संख्या 47,947 है। इसके अलावा कॉलेज विद्याॢथयों की संख्या 25,775, पुलिस कर्मचारियों की संख्या 14,007, खिलाड़ी 13,524, सरकारी कर्मचारी 13,008, शिक्षक 9,202 व अन्य लोगों में 27,578 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इस मैराथन में विश्वविद्यालयों के विद्याॢथयों के साथ-साथ यूथ क्लबों, सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों, वकीलों, फौजियों, राजनेताओं व मीडिया से जुड़े लोगों ने भी पंजीकरण करवाया है।


खेल प्रेमी प्रदेश के रूप में उभर रहा हरियाणा : ओ.पी. सिंह
मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एवं ए.डी.जी.पी. ओ.पी. सिंह का कहना है कि जिस प्रकार राष्ट्रीय युवा दिवस पर होने वाले रन फॉर यूथ कार्यक्रम में शामिल होने हेतु मात्र 5 दिनों में करीब 1 लाख 80 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है,उससे साफ नजर आता है कि हरियाणा एक खेल प्रेमी प्रदेश के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दौडऩे वाले लोगों की संख्या अढ़ाई लाख के करीब पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश का युवा वर्ग नशे की गिरफ्त से बाहर निकलेगा और अपनी सेहत से लगाव पैदा करेगा जिससे स्वस्थ शरीर व दिमाग का निर्माण तो होगा ही वहीं हरियाणा भी युवाओं की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!