Good News: हरियाणा के गांवों को मिलने जा रही है ये सुविधा, लोगों को होगा बहुत फायदा...नहीं होगी परेशानी

Edited By Isha, Updated: 13 Jun, 2025 05:45 PM

haryana s villages are going to get this facility

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में योजना तैयार की है। इस सुविधा

कैथल: ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में योजना तैयार की है। इस सुविधा के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समय के साथ साथ अन्य कई प्रकार के फायदे होंगे। 

इस समय जिले में नागरिक अस्पताल के अलावा छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है। सभी जगहों पर रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कौल और सीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर बाकी सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (कलायत, पुंडरी, गुहला चीका, राजौंद) में एक्सरे की सुविधा दी जा रही है। Haryana
 

फिलहाल जिले में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। निजी सेंटरों पर एक्सरे कराने के लिए कम से कम 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कुछ मामलों में 700-800 तक भी कीमत चुकानी पड़ती है। हड्डी रोगियों व सांस के रोगियों को इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल एक्स रे सुविधा शुरू होने से इसकी गुणवत्ता में तो सुधार होगा ही साथ ही एक्स-रे प्रक्रिया में तेजी आयेगी। मरीज की चोट या बीमारी का सही पता लग पाएगा और इलाज जल्दी संभव होगा।डिजिटल एक्स-रे मशीन से क्षेत्र के लोगों को सटीक और त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अब अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। 

सिविल सर्जन कैथल डॉ रेणु चावला ने कहा है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की योजना बनाई गई है। हमारा प्रयास है कि गांव में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक ही जांच की सुविधा मिले और जिला अस्पताल तक दौड़ न लगानी पड़े। इससे मरीजों और डॉ दोनों को फायदा होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!