हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: बड़ौली ने बता दिया कब होगा दोनों राज्यों के बीच जल विवाद का समाधान

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Jul, 2025 02:37 PM

haryana punjab water dispute baroli told when water dispute

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को मिली धमकी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा, ये जो बाहर बैठकर धमकियां देते हैं, इन पर शिंकजा कसा जाएगा।

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गुरुवार को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, पूर्व मंत्री असीम गोयल भी पहुंचे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को मिली धमकी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा, ये जो बाहर बैठकर धमकियां देते हैं, इन पर शिंकजा कसा जाएगा।

SYL के मुद्दे को लेकर हाल ही में हुई हरियाणा पंजाब की बैठक एक बार फिर से बेनतीजा रही। ऐसे में यह मसला कब हल होगा, इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ौली ने कहा कि इस मुद्दे को जानबूझकर राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। पानी कम न होने के बावजूद भी कम दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में सरकार बदलेगी तब इस मुद्दे का हल होगा।

जिलों तक की इकाइयां बन चुकी हैं- बडौली

भाजपा संगठन चुनावों को लेकर मीडिया से बात करते हुए बड़ौली ने कहा कि हमारी जिलों तक की इकाइयां बन चुकी हैं। अन्य कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को 100% बूथों पर सुनना सुनिश्चित किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!