बहादुरी का परिचय देने पर हरियाणा पुलिस के ईएचसी व कांस्टेबल सम्मानित

Edited By Shivam, Updated: 14 Sep, 2018 10:41 PM

haryana police ehc and constable awarded for introduction of bravery

दूध डेरी शिफ्ट करवाने गए हमले का शिकार हुए थाना शहर यमुनानगर के ईएचसी राजेश कुमार व कांस्टेबल मैनेजर कुमार को डीसी गिरीश अरोड़ा व एसपी कुलदीप सिंह ने सम्मानित किया। इन दोनों पर गुरुवार सुबह भाटिया नगर के डेरी संचालक चेतन...

यमुनानगर(सुमित): दूध डेरी शिफ्ट करवाने गए हमले का शिकार हुए थाना शहर यमुनानगर के ईएचसी राजेश कुमार व कांस्टेबल मैनेजर कुमार को डीसी गिरीश अरोड़ा व एसपी कुलदीप सिंह ने सम्मानित किया। इन दोनों पर गुरुवार सुबह भाटिया नगर के डेरी संचालक चेतन ओबरॉय ने बेलचे से जानलेवा हमला कर दिया था। मौके पर दोनों पुलिस कर्मियों ने बहादुरी का परिचय दिखाया और कार्रवाई को सफल करने में मदद की।

PunjabKesari

इसी के चलते शुक्रवार को डीसी गिरीश अरोड़ा व एसपी कुलदीप सिंह ने दोनों कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सिटी एसएचओ नरेंद्र राणा भी मौजूद रहे। डीसी व एसपी ने कर्मियों की बहादुरी और उनके प्रयास की तारीफ की। डीसी ने कहा कि इन कर्मियों की बहादुरी से दूसरे बच्‍चों में साहस और आत्‍मविश्‍वास की भावना पैदा होगी। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि इन दोनों कर्मियों ने दूसरे कर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की। एक भयावह अंजाम की संभावना का निर्भय होकर सामना किया।

यमुनानगर में नगर निगम व पुलिस के कर्मचारियों पर हुआ हमला

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!