Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Aug, 2025 12:52 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इससे श्रद्धालुओं को कृष्ण नगरी मथुरा तक की यात्रा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
डेस्कः अब हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इससे श्रद्धालुओं को कृष्ण नगरी मथुरा तक की यात्रा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। इस नई सेवा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए बस सेवा शुरू
इस बस सेवा के शुरू होने से कुरुक्षेत्र और आसपास के लोगों में काफी उत्साह है। यात्रियों का कहना है कि भविष्य में चंडीगढ़ और अंबाला डिपो से भी मथुरा और आगरा के लिए बस सेवा शुरू की जानी चाहिए, ताकि इन क्षेत्रों के लोग भी सीधे मथुरा पहुंच सकें।
रूट और ठहराव
यह बस कुरुक्षेत्र से रवाना होकर दिल्ली होते हुए मथुरा पहुंचेगी। रास्ते में यह बस पिपली, करनाल, पानीपत, मुरथल, दिल्ली बॉर्डर, कश्मीरी गेट, सराय काले खां, बदरपुर, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, कोसी में रुकेगी।
जाने का समय (कुरुक्षेत्र से मथुरा)
- कुरुक्षेत्र से: सुबह 04:20 बजे
- करनाल से: सुबह 05:00 बजे
- पानीपत से: सुबह 05:50 बजे
- दिल्ली ISBT से: सुबह 07:20 बजे
- सराय काले खां से: सुबह 08:00 बजे
वापसी का समय (मथुरा से कुरुक्षेत्र)
- मथुरा से: सुबह 11:30 बजे
- पलवल से: दोपहर 01:30 बजे
- बल्लभगढ़ से: दोपहर 02:10 बजे
- दिल्ली से: दोपहर 03:45 बजे
- पानीपत से: शाम 05:40 बजे
इस नई बस सेवा से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य शहरों से भी ऐसी सेवाएं शुरू की जाएंगी।