Haryana: सूरजकुंड में दिवाली मेले का आगाज, 2 से 7 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Sep, 2025 11:03 AM

haryana news diwali fair organized in surajkund from 2 to 7 october

फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में इस वर्ष 2 से 7 अक्टूबर तक भव्य दिवाली मेला आयोजित किया जाएगा। यह थीम आधारित मेला है जो सांस्कृतिक और व्यावसायिक दोनों रूपों में समृद्ध होगा।

चंडीगढ़ः फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में इस वर्ष 2 से 7 अक्टूबर तक भव्य दिवाली मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य परिवारों को जोड़ना और उत्सव तथा मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। यह थीम आधारित मेला है जो सांस्कृतिक और व्यावसायिक दोनों रूपों में समृद्ध होगा।

स्टॉल और उत्पाद

मेले में लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें आभूषण, परिधान, घरेलू सजावटी सामान, गिफ्ट आइटम, खिलौने और सांस्कृतिक वस्तुएं उपलब्ध होंगी। विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक और आधुनिक व्यंजन भी मेले में मिलेंगे, जो आगंतुकों को आकर्षित करेंगे। खरीदारी को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए मेले को रंगों के आधार पर विभिन्न जोन में विभाजित किया जाएगा। खाद्य वस्तुओं के लिए पीला, परिधानों के लिए बैंगनी तथा अन्य श्रेणियों के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं।

मनोरंजन कार्यक्रम

प्रतिदिन शाम 6 बजे से म्यूजिकल शो, नृत्य, फैशन शो और गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और परिवार सांस्कृतिक विविधता का आनंद उठा सकेंगे। प्रवेश टिकट डिजिटल होंगे और क्यूआर कोड आधारित जारी किए जाएंगे। छात्रों को 50% की रियायत पर टिकट उपलब्ध कराई जाएगी।

स्टॉल बुकिंग और सुरक्षा

स्टॉल लगाने के इच्छुक विक्रेता https://mela.haryanatourism.gov.in/e/diwali-mela पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्टॉल बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

सुविधाएं और सहयोग

मेले में स्वच्छता, पार्किंग और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए अलग प्रवेश द्वार की सुविधा रहेगी। आयोजन में ग्रामीण संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटीज और रोटरी क्लब का भी सहयोग रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!