किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर धनखड़, ये मामला संवाद से सुलझेगा ,विवाद से नहीं

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2020 04:48 PM

haryana news dhankar said after lathi charge on farmers

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीन अध्यादेश के खिलाफ कुरुक्षेत्र में हुए प्रदर्शन और पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद हर तरफ खट्टर सरकार की निंदा हो रही है।

डेस्कः केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीन अध्यादेश के खिलाफ कुरुक्षेत्र में हुए प्रदर्शन और पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद हर तरफ खट्टर सरकार की निंदा हो रही है। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज उचित नहीं था। ये मामला मामला संवाद से सुलझेगा ,विवाद से नहीं।

उन्होंने बताया कि किसानों से संवाद के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने बनाई तीन सांसदों की कमेटी बनाई है जिसमें भिवानी के सांसद धर्मबीर, कुरुक्षेत्र से नायाब सैनी और हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह कमेटी में शामिल किए गए। तीन सांसदों की कमेटी किसानों से अध्यादेशों पर सुझाव लेगी। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को भी किसानों के साथ संवाद के लिए लगाया जाएगा। 

गौर रहे कि हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बीते दिन किसान रैली के दौरान हुए लाठीचार्ज पर बड़ा बयान दिया है। विज का दावा है कि किसानों पर पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!