दिल्ली हिंसा पर हरियाणा के मंत्री का बेतुका बयान, बोले-दंगे तो होते रहते है, 'It’s The Part Of Life'

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 01:43 PM

दिल्ली हिंसा को लेकर सारे देश का माहौल बिगड़ने की स्थिती में है। हर कोई एक-दूसरे को दोष देता नजर आ रहा है। देश की राजनीति में भी इस हिंसा को लेकर काफी रोष पाया जा रहा। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा भी कल दिल्लीवा

चंडीगढ़ः दिल्ली हिंसा को लेकर सारे देश का माहौल बिगड़ने की स्थिती में है। हर कोई एक-दूसरे को दोष देता नजर आ रहा है। देश की राजनीति में भी इस हिंसा को लेकर काफी रोष पाया जा रहा। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा भी कल दिल्लीवासियों से शांति रखने की अपील की गई है।

इस बीच कुछ ऐसे नेता भी है जो इस वक्त भी अपने बेतुके बयान देने से बाज नहीं आ रहें है। इनमें से एक है हरियाणा सरकार के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। चौटाला का दिल्ली हिंसा को लेकर दिया बयान हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि दंगे तो चलते रहते है ये जिंदगी का हिस्सा है। उन्होंने अंग्रेजी में कहा, 'It’s The Part Of Life'।  उनका कहना है कि वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के समय भी दिल्ली में इस तरह की हिंसा हुई थी। चौटाला ने कहा कि दिल्ली हिंसा से संबंधित मामलों की जांच हो रही है और जज इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में हिंसा और उपद्रव में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, हिंसा में 56 दिल्ली पुलिस के कर्मी सहित करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बुधवार को आईबी के एक कर्मचारी अंकित शर्मा का शव हिंसाग्रस्त इलाके के एक नाले से बरामद किया गया था।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!