"गुरु अर्जुन देव जी का जीवन सादगी, करुणा और असीम आध्यात्मिक ऊंचाई का अद्भुत संगम", बोले CM सैनी

Edited By Harman, Updated: 18 Jun, 2026 03:24 PM

guru arjan dev ji s life wonderful confluence of simplicity compassion  cm

पंचकूला में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास त्याग,  तपस्या, बलिदान और आध्यात्मिक...

पंचकूला : पंचकूला में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास त्याग,  तपस्या, बलिदान और आध्यात्मिक पराक्रम की एक अनवरत यात्रा रहा है। जब-जब देश पर संकट आया तब तब हमारे गुरुओं ने अपने रक्त से इस पावन भूमि को सींच कर सत्य व धर्म की रक्षा की। गुरु जी का जीवन सादगी, करुणा और असीम आध्यात्मिक ऊंचाई का अद्भुत संगम था।  उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब की स्थापना की और विभिन्न संतों, भक्तों तथा महापुरुषों की वाणी को संकलित कर मानवता को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी जैसा दिव्य ग्रंथ प्रदान किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि गुरु साहिब का बलिदान हमें यह संदेश देता है कि सत्य और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है और पूरे देश में गुरुओं के योगदान तथा उनके इतिहास को सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती संतों, गुरुओं और शूरवीरों की भूमि रही है। राज्य सरकार गुरुओं की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके प्रकाश पर्वों को राज्य स्तर पर मना रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने आठवीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं के इतिहास को भी शामिल किया है, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सके।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री हजूर साहिब नांदेड के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। पहली ट्रेन 5 मई को कुरुक्षेत्र से तथा दूसरी विशेष ट्रेन 15 मई को सिरसा से रवाना की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा को अपना परम धर्म मानती है। उन्होंने समाज से जाति-पाति, छुआछूत और भेदभाव की दीवारों को तोड़कर एक मजबूत, समरस और अखंड समाज के निर्माण का आह्वान किया। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से गुरुओं के महान इतिहास से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए सत्य, करुणा, सेवा और सिमरन के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!