हरियाणा महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी लिस्ट जारी, 2 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव बनाए गए

Edited By Deepak Kumar, Updated: 19 Jan, 2025 12:56 PM

haryana mahila congress released new executive list check here

हरियाणा निकाय चुनाव से पहले महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति है। इसको लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पहली सूची जारी की है।

डेस्कः हरियाणा निकाय चुनाव से पहले महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति है। इसको लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पहली सूची जारी की है। यह जानकारी हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने दी। 

सुधा भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी गई है। पहली सूची में जिला स्तर पर 21 महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस सूची में 11 जिलों में शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। 7 महिला नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 2 महिला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

2 महिला को बनाया उपाध्यक्ष

दीपिका यादव को उपाध्यक्ष रेवाडी, निर्मला चौधरी को उपाध्यक्ष रोहतक, प्रियंका अग्रवाल को महासचिव फरीदाबाद, सुचित्रा देवी को महासचिव सोनीपत, आशा अहलावत को महासचिव सोनीपत, प्रज्ञा पाशा जैन को महासचिव कुरूक्षेत्र, दिव्या शुक्ला को महासचिव करनाल बनाया गया है। जबकि रेखा मलिक को सचिव सोनीपत, राखी सेठी को सचिव फरीदाबाद, मुकेश श्योराण को सचिव रोहतक बनाया गया है।

11 जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित

महिला कांग्रेस की ओर से 11 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। निर्मल बल्हारा रोहतक शहरी जिला अध्यक्ष, सीमा खासा सोनीपत ग्रामीण, संतोष कुमारी जून हिसार जिला अध्यक्ष, रजिया बानो नूंह जिला अध्यक्ष, सुमन लोहचब झज्जर जिला अध्यक्ष, राजबाला हुडा रोहतक ग्रामीण जिला अध्यक्ष, डॉ. नवजोत कौर करनाल जिला अध्यक्ष, डॉ. राजवती महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष , लाजवंती ढिल्लों को जींद जिला अध्यक्ष, शीला अंतिल को सोनीपत शहरी जिला अध्यक्ष, सुमन को भिवानी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!