कूड़े के ढेर में लड़के ने लगाई आग, चपेट में आए दो कबाड़ गोदाम जलकर स्वाहा (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 09 Mar, 2019 11:37 AM

फरीदाबाद के नेशनल हाईवे से सटे बापू नगर इलाके में बने कबाड़ के गोदामों को वहीं पर काम करने वाले एक युवक ने आग के हवाले कर दिया। युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पकड़े जाने...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के नेशनल हाईवे से सटे बापू नगर इलाके में बने कबाड़ के गोदामों को वहीं पर काम करने वाले एक युवक ने आग के हवाले कर दिया। युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है। वहीं घटना के बाद इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों कबाड़ के गोदाम जलकर स्वाह हो चुके थे।

PunjabKesari

वहीं अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने दुकान की सफाई कर कूड़े में आग लगाई थी, जिसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया, अब वह अपने किये पर पछतावा कर कबाड़ के गोदाम में हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कह रहा है। 

PunjabKesari

गोदाम मालिक रहीश की माने तो पकडे गए युवक ने उसके मना करने के बाद भी कूड़े के ढेर में आग लगा दी, जिसके बाद कूड़े की आएग बेकाबू हो गई और एक के बाद एक के बाद एक कर दोनों कबाड़ के गोदाम आग की चपेट में आ गए।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!