हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बनी मां, 3 महीने का हुआ बेटा, जानिए क्या रखा नाम

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Aug, 2025 02:35 PM

haryana health minister aarti rao becomes a mother

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मां बन गई हैं।

गुरुग्राम (गौरव तिवारी) : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मां बन गई हैं। वह सेरोगेसी के जरिये सिंगल मदर बनी हैं। उनका बेटा अब 3 माह का हो गया है। बच्चे का नाम जयवीर सिंह रखा गया है, जिसका पालन-पोषण मंत्री आवास पर चल रहा है। राव परिवार की ओर से इस मामले में अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। 

बताया जा रहा है कि राव जयवीर सिंह अब केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की विरासत को आगे बढ़ाएगा। राव इंद्रजीत की 2 बेटियां हैं। आरती राव के अलावा छोटी बेटी भारती राव हैं, जो 2 बेटों की मां हैं। आरती राव ही पिता की सियासी विरासत को संभाल रही हैं। आरती राव ने अभी अक्टूबर 2024 में अटेली हलके से चुनाव लड़ा था। राव इंद्रजीत सिंह के पिता राव बीरेंद्र सिंह  हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!