Haryana : छात्रों के लिए खुशखबरी, इस दिन शुरु होंगे 9वीं और 11वीं कक्षा के दाखिले, देखिए पूरा शेड्यूल...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Feb, 2026 05:07 PM

haryana good news for students admissions for classes 9th and 11th will begin

हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले का पूरा कार्यक्रम घोषित कर

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी (BSEH) से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में इसी शेड्यूल के अनुसार एडमिशन किए जाएंगे।

9वीं कक्षा में सामान्य दाखिले 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक पूरे किए जाएंगे। इसके बाद 1 मई से 16 मई तक स्कूल मुखिया की अनुमति से बिना लेट फीस दाखिले संभव होंगे।

यदि इसके बाद भी दाखिले की आवश्यकता पड़ती है, तो स्कूल मुखिया को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने पर 17 मई से 31 मई तक भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नौवीं कक्षा में दाखिले किए जा सकेंगे।

वहीं, 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया भी 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र के साथ शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि दाखिले की प्रक्रिया पारदर्शी और तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाए।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!