हरियाणा में बाढ़ के बाद डेंगू-मलेरिया का ग्राफ बढ़ा, सरकारी अस्पतालों की OPD में बढ़ी मरीजों की संख्या

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Sep, 2025 02:31 PM

haryana flood affected districts patients increased opd in government hospitals

हरियाणा में बाढ़ के बाद अब बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के मामला बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

डेस्कः हरियाणा में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसके बाद अब बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के मामला बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के 12 जिले, जिसमें झज्जर, फतेहाबाद, जींद, करनाल, सिरसा, कैथल, यमुनानगर, हिसार, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र और भिवानी में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला था। इन जिलों में पानी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले 12 जिलों में औसत 3,350 ओपीडी रोजाना की थी। लेकिन अब सितंबर के 13 दिन में ये आंकड़ा प्रतिदिन 10,053 तक पहुंच रहा है।

डेंगू के 509 मामले सामने आए

इन जिलों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब तक अकेले डेंगू के 509 मरीज सामने आए हैं और मलेरिया के भी 125 मरीज इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा हिसार में अब तक चर्म रोग के 617 केस मिले। स्किन एलर्जी में कुरुक्षेत्र में 336 केस सामने आए हैं। वहीं, 12 जिलों में कुरुक्षेत्र दूसरा बड़ा हाट स्पाट है।  

जिलेवार मरीजों की संख्या

झज्जर

हॉट स्पॉटः दुबलधन, कबलाना गांव और छोटू राम नगर बहादुरगढ़ बन गए हैं।  

फतेहाबाद

  • भूना में डेंगू- मलेरिया के दो-दो केस
  • सर्वे में 35 डायरिया, 210 चर्म रोग, 50 पेट दर्द और 280 बुखार के मरीज

जींद

  • डेंगू के 18 केस

सिरसा

  • डेंगू के 14 और मलेरिया के 10 मरीज 

कैथल

  • हाट स्पाट गुहला-चीका में 34 टीमों ने 2,500 लोगों की स्वास्थ्य जांच की
  • डेंगू लार्वा 50 जगहों पर मिला

यमुनानगर

  • डेंगू के 21 केस
  • मलेरिया के 3 केस

हिसार

  • 1,090 बुखार के मरीज चिन्हित

अंबाला

  • डेंगू के 5 केस 

पानीपत

  • डेंगू के 21 केस 
  • मलेरिया के 3 केस

 कुरुक्षेत्र
 

  • 457 बुखार के केस
  • आइफ्लू के 44 केस
  • स्किन एलर्जी के 336 केस
  • 1,828 अन्य के मरीज

भिवानी

  • बुखार के रोजाना 70 से 80 मरीज आ रहे 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!