'ग्रीको रोमन रेसलिंग' में हरियाणा का दबदबा, 9 मेडल जीतकर सबसे आगे

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Aug, 2025 06:19 PM

haryana dominates in greco roman wrestling

नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने एक बार फिर अपने दमखम का लोहा मनवाया है।

चंडीगढ़ : झारखंड की राजधानी रांची में चल रही अंडर-23 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने एक बार फिर अपने दमखम का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन वर्ग में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के दम पर हरियाणा ने 180 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

अंक तालिका में सर्विसेज की टीम 139 अंकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 118 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब 116 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

विजेता पहलवानों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मोहित (60 किलो), संदीप (63 किलो), जोगिंदर (130 किलो) हैं। रजत पदक जीतने वाले अनिल (72 किलो), अंकित (77 किलो), उमेश (82 किलो) हैं। कांस्य पदक जीतने वाले मनीष कुमार (55 किलो), सतपाल (67 किलो), सागर (87 किलो) शामिल हैं।

ओवरऑल चैंपियनशिप पर भी कब्जा

हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि ग्रीको रोमन वर्ग में 10 में से 9 पदक जीतना इस बात का सबूत है कि हरियाणा की धरती पर कुश्ती की परंपरा कितनी मजबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा ने इस चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल और महिला वर्ग सहित तीनों स्टाइल में ओवरऑल चैंपियनशिप जीती है। यह उपलब्धि प्रदेश की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, जिसने एक बार फिर हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती का गढ़ साबित कर दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!