पंचायती राज चुनाव सिंबल पर लड़ने को लेकर हरियाणा कांग्रेस का बड़ा ऐलान

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 17 Aug, 2022 05:31 PM

haryana congress big announcement about panchaayt elections

इस बैठक में पंचायती राज चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ने का फैसला लिया गया है। वहीं निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है।

चंडीगढ़: हरियाणा में सितंबर माह में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा बुधवार को विधायक दल की बैठक कर रणनीति बनाई गई। इस बैठक में पंचायती राज चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ने का फैसला लिया गया है। वहीं निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यदि जिला परिषद के चेयरमैन के चुनाव डायरेक्ट करवाए जाते तो हरियाणा कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ने का फैसला लेती। हालांकि इसे लेकर सरकार की ओर से कोई संशोधन नहीं किया गया है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है।

 

पंचायत चुनावों में हुई देरी के लिए सरकार को देना चाहिए जवाब: हुड्डा

 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार के दौरान पंचायत चुनाव 2 साल से अधिक समय से लटके हुए हैं। इस कारण हरियाणा के गांवों में विकास भी रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि इन दो सालों के दौरान गांव की विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ है। इसलिए प्रदेश सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि चुनावों में इतनी देरी क्यों हुई है। उन्होंने बताया कि आज विधायक दल की बैठक में पंचायत चुनावों के साथ ही आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

 

28 को दिल्ली में कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 अगस्त को प्रस्तावित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम अब 11 सितंबर को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस द्वारा महंगाई पर हल्ला बोलते हुए बड़ी रैली की जाएगी। इस रैली में हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायक शामिल होंगे और आसमान छूती महंगाई के लिए सरकार से सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि रैली से पहले दिल्ली में एक बैठक भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी विधायक पूरी तैयारी के साथ रैली में शामिल होंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!