Haryana CM Death Threat: 'जो भी सीएम बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा', हरियाणा के CM को मिली जान से मारने की धमकी

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Oct, 2024 03:01 PM

haryana cm receives death threat

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अक्तूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे, इससे पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अक्तूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे, इससे पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। जुलाना हलके के नाम से बनाए गए ग्रुप में एक शख्स ने लिखा "जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी" सूचना मिलते ही पुलिस ने सीएम को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि 8 अक्टूबर काे विधानसभा के चुनाव के परिणाम आए थे। शाम 4 बजे के करीब किसी ने ''सोमबीर राठी हलका जुलाना'' के नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था। उसमें एक व्यक्ति ने धमकी भरी पोस्ट डाली। उसने लिखा- ''अगर हरियाणा में भाजपा तीसरी बार आ गई, तो जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसको गोली मैं मारूंगा। वही बात होगी, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी।'' अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर ऐसा ग्रुप में लिख दिया। होश में आने के बाद उसने मैसेज को डिलीट भी कर दिया और अपनी गलती भी स्वीकार कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!