CM से शिकायत के बाद हरियाणा में इस जिले के BDPO को किया गया निलंबित, जानें वजह ?

Edited By Isha, Updated: 05 Mar, 2025 02:44 PM

haryana bdpo of this district in haryana suspended

हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला सरपंच के साथ विवाद के चलते सरकार ने संबंधित BDPO को निलंबित कर दिया है। इस संदर्भ में सरकार द्वारा जारी आदेश पत्र की पुष्टि जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने की है।

कुरुक्षेत्र : हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला सरपंच के साथ विवाद के चलते सरकार ने संबंधित BDPO को निलंबित कर दिया है। इस संदर्भ में सरकार द्वारा जारी आदेश पत्र की पुष्टि जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने की है।

जानकारी के अनुसार महिला सरपंच ने हाल ही में जिला प्रशासन को शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि बीडीपीओ ने गांव में पेड़ कटाई के एक मामले में ₹1,00,000 की रिश्वत मांगी और कहा कि यह मामला रद्द कर दिया जाएगा। 

इसके अलावा, महिला सरपंच के पति ने भी बीडीपीओ पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि अधिकारी ने उनकी पत्नी को रात में मिलने के लिए बुलाया और जब वे दोनों उनसे मिलने पहुंचे, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!