'हमें उम्मीद है कि...', हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर AAP सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले

Edited By Isha, Updated: 07 Sep, 2024 08:38 PM

haryana assembly election 2024 aap mp raghav chadha on alliance with congress

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन होगा या नहीं इस पर तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रही है। दिल्ली में आप नेता राघव चड्ढा से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा, "अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, यह कल या परसों तक हो...

नई दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन होगा या नहीं इस पर तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रही है। दिल्ली में आप नेता राघव चड्ढा से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा, "अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, यह कल या परसों तक हो जाएगा।" 

गौर रहे कि शुक्रवार को ये खबर सामने आई थी कि कांग्रेस और आम आप के बीच अलायंस को लेकर बात नहीं बन पा रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
राघव चड्ढा ने कहा, "अभी बातचीत चल रही है. हमें उम्मीद है कि देश के हित में, हरियाणा के हित में गठबंधन किया जा सकता है। इसको लेकर हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद कायम है चर्चाएं चल रही हैं। 

 
बता दें कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, अजय माकन और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से गठबंधन पर चर्चा के लिए राघव चड्ढा को जिम्मेदारी दी गई है।
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!