डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने राम रहीम के बरी होने के फैसले पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2026 07:40 PM

deputy speaker dr krishna middha made a major statement

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में गुरमीत राम रहीम को बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कोर्ट का मामला है और वे इ

जींद(अमनदीप पिलानिया): हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में गुरमीत राम रहीम को बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कोर्ट का मामला है और वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "जो फैसला कोर्ट ने किया है, वो अच्छी बात है।"डॉ. मिड्ढा ने यह बयान जींद के रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान दिया।


बैठक में जींद के विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तृत बातचीत हुई।इसके अलावा, उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद की धरती पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में जींद शहर को करोड़ों रुपये की सौगात मिलेगी। साथ ही, जींद में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जो जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा।डॉ. मिड्ढा ने सोशल मीडिया पर रैपर बादशाह के अश्लील गानों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे पहले भी ऐसे गानों के विरोध में रहे हैं, क्योंकि इससे युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ता है।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि मिलकर इसका विरोध किया जाए ताकि समाज में सकारात्मक माहौल बना रहे।डिप्टी स्पीकर ने कहा, "हमारी युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, ऐसे कंटेंट से उन्हें दूर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।"यह बयान जींद में विकास, सामाजिक मुद्दों और राजनीतिक गतिविधियों के बीच आया है, जहां डॉ. मिड्ढा सक्रिय रूप से जिले के हितों के लिए काम कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!