Edited By Manisha rana, Updated: 05 Jan, 2026 01:49 PM

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रविवार को 4 दिवसीय केरल यात्रा के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य संसदीय परंपराओं का अध्ययन और विधायी कामकाज की बारीकियां साझा करना है।
चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी) : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रविवार को 4 दिवसीय केरल यात्रा के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य संसदीय परंपराओं का अध्ययन और विधायी कामकाज की बारीकियां साझा करना है।
इस यात्रा के दौरान हरविन्द्र कल्याण केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद वे केरल विधान सभा के अध्यक्ष ए.एन. शमसीर से संसदीय विषयों पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण केरल विधान सभा का भी अवलोकन करेंगे। केरल रवाना होने से पूर्व विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी यह केरल यात्रा हरियाणा और केरल के संसदीय अनुभवों का साझा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)