तमंचो और पिस्टलों से लैस बदमाशों ने ज्वैलर की दुकान पर की लूटपाट, 95 लाख़ की ज्वैलरी लूटी

Edited By Isha, Updated: 30 Oct, 2020 10:48 AM

half a dozen miscreants looted the jeweler s shop

बराड़ा मे बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े  ज्वैलर की दुकान में की लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया।  शाम करीब 5 बजे सरेआम देसी तमंचो और पिस्टलों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने एक ज्वैलर की दुकान में जमकर लूटपाट

बराड़ा(अनिल): बराड़ा मे बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े ज्वैलर की दुकान में की लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया।शाम करीब 5 बजे सरेआम देसी तमंचो और पिस्टलों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने एक ज्वैलर की दुकान में जमकर लूटपाट की। लूटेरों ने दुकानदार व उसके साथी को गन प्वांईट पर लिया और दुकान में रखा लाखों का सोना व कैश लेकर फरार हो गए। दुकान में कुछ गड़बड़ होती देख पड़ोसी दुकानदारों ने रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों के हाथों में हथियार देख वह पीछे हट गए। लूट के बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए मौके से भाग गए। वहीं दुकानदार अपने साथ हुई इस घटना के बाद सदमे में है।

 दुकान मालिक के अनुसार लुटेरे लगभग 90 से 95 लाख़ रूपए की जेवेलरी लूट कर फरार हो गए । दिन दहाड़े हुई इस लूट से इलाके में हडक़प मच गया।तीन बाईकों पर सवार होकर आए थे बदमाश पड़ोसी दुकानदार के अनुसार शाम करीब 5 बजे नकाबपोश बदमाश स्पैलंडर बाईकों पर सवार होकर आए थे। इनमे से दो या तीन बदमाश दुकान के अंदर गए और दुकानदार व उसके साथी को गन प्वाईट पर लेकर दुकान में रखा सोना व कैश लूटा।  बदमाश जाते हुए अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।

पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान में कुछ गड़बड होती देख बदमाशों को ललकारा लेकिन उनके हाथों में हथियार देख सब लोग ठिठक गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू  थाना प्रभारी वीरेन्द्र वालिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैजल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!