फतेहाबाद में बारिश के साथ जमकर बरसे ओले, मौसम में हुई ठंडक

Edited By Vivek Rai, Updated: 21 May, 2022 04:35 PM

hail fell with rain in fatehabad cool weather

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी के बीच आज फतेहाबाद में राहत की बारिश के साथ ही जमकर ओले भी बरसे। ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक बन गई। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

फतेहाबाद: हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी के बीच आज फतेहाबाद में राहत की बारिश के साथ ही जमकर ओले भी बरसे। ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक बन गई। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

दरअसल आज सुबह ही में मौसम ने करवट बदली और कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में हुए बदलाव के बाद तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही थी। बीते दिन भी प्रदेश में अधिकतम तापमान 46.0 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भी हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!