गुरनाम सिंह चढ़ूनी की चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो विधायकों के निवास पर होगा प्रदर्शन

Edited By Vivek Rai, Updated: 22 Mar, 2022 05:52 PM

gurnam chadhuni s warning there will be demonstration at residence of mla

कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। जिसमें भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने  किसान आंदोलन का हिसाब किताब रखा। चढूनी ने कहा कि अभी भी समय है उनकी मांगों को मान लिया जाए अन्यथा आगामी 2 अप्रैल से विधायकों के निवास के आगे...

कुरुक्षेत्र(रणदीर): कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। जिसमें भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने  किसान आंदोलन का हिसाब किताब रखा। चढूनी ने कहा कि अभी भी समय है उनकी मांगों को मान लिया जाए अन्यथा आगामी 2 अप्रैल से विधायकों के निवास के आगे प्रदर्शन होगा व उनको  मांगों का  ज्ञापन दिया जाएगा ।

भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू नही की गई, एमएसपी गारंटी कानून भी दूर की कौड़ी है तो फसल खराब होने पर सर्वे नहीं कराया गया है, मुआवजा तो बड़ी दूर की बात है। इन तमाम मुद्दों को लेकर आगामी 2 अप्रैल को प्रदर्शन होगा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आज हुई बैठक में किसान आंदोलन के दौरान आए चंदे का भी हिसाब किताब रखा गया ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!