दिल्ली ब्लास्ट में हुआ गुड़गांव नंबर की गाड़ी का प्रयोग, दो साल पहले दिल्ली में बेची गई थी गाड़ी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Nov, 2025 11:12 PM

gurgaon registered number car used in delhi blast

दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में गुड़गांव नंबर की कार का उपयोग किया गया। इस कार की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस ने जब गुड़गांव पुलिस से संपर्क किया तो गुड़गांव पुलिस ने गाड़ी मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में गुड़गांव नंबर की कार का उपयोग किया गया। इस कार की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस ने जब गुड़गांव पुलिस से संपर्क किया तो गुड़गांव पुलिस ने गाड़ी मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो पूछताछ के दौरान सामने आया कि मोहम्मद सलमान ने करीब दो साल पहले यह गाड़ी दिल्ली के ओखला में एक व्यक्ति को बेची थी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

इसके बाद गुड़गांव पुलिस ने दिल्ली पुलिस को यह जानकारी दी और गाड़ी खरीदने वाले की जानकारी उपलब्ध कराई जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने ओखला एरिया में अपना जांच अभियान तेज कर दिया। वहीं, सूत्रों की मानें तो यह गाड़ी दिल्ली में जिस व्यक्ति ने खरीदी थी उसने भी आगे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी जिसकी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

 

 

 

वहीं, गुड़गांव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्वयं पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा फील्ड में उतर गए। उन्होंने शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिल्ली सहित हरियाणा के अन्य जिलों से लगती गुड़गांव की सीमा को लगभग सील कर दिया गया है। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को चेक किया जा रहा है और जांच के बाद तसल्ली होने के बाद ही भेजा जा रहा है। जगह-जगह पुलिस नाके लगाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी ड्यूटी संभालते हुए शहर में नजर बना ली है। वहीं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी जांच अभियान चलाया गया है जिसमें डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया है। यात्रियों के बैग खुलवाकर उसकी भी जांच की जा रही है। 

 

 

फिलहाल गुड़गांव पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर तुरंत ही ड्यूटी जॉइन करा दिया गया है। वहीं, शहर में नाकाबंदी कर हर तरफ जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि गुड़गांव पूरी तरह से सुरक्षित रहे।





 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!