पंचकूला में राज्य स्तरीय छठ महापर्व का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री सैनी रहे मुख्य अतिथि

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Oct, 2025 07:18 PM

grand celebration of state level chhath mahaparva in panchkula

पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित घग्गर नदी तट पर रविवार को राज्य स्तरीय छठ महापर्व कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

पंचकूला (उमंग श्योराण) : पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित घग्गर नदी तट पर रविवार को राज्य स्तरीय छठ महापर्व कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को छठ की शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर कुलभूषण गोयल और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बिहार में फिर बनने जा रही है सरकार- मुख्यमंत्री सैनी

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने बिहार और पूर्वांचल समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का मन भाजपा के साथ है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!