नई वैध कॉलोनियों के लिए सरकार ने जारी किया पैसा, 7 कॉलोनियों के लिए 9 करोड़ रुपए की राशि मंजूर

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 10 Jun, 2024 02:51 PM

government released money for new legal colonies haryana

नई वैध कॉलोनीयों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने ग्रांट जारी कर दी है। बहादुरगढ़ की 7 कालोनियां में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़): नई वैध कॉलोनीयों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने ग्रांट जारी कर दी है। बहादुरगढ़ की 7 कालोनियां में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है। शहर की 7 नई वैध कालोनियों के लिए सरकार ने 9 करोड़ 29 लख रुपए की राशि मंजूर की है। विकास कार्यों के लिए राशि जारी होते ही नगर परिषद के अधिकारी विकास कार्यों के टेंडर लगाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

हाल ही में हरियाणा सरकार ने बहादुरगढ़ शहर की कई कॉलोनी को वैध कर दिया था। जिसके बाद अब इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने का पानी, सीवरेज पाइप लाइन, पक्की गलियां बनाने के लिए सरकार ने ग्रांट जारी की है। बहादुरगढ़ शहर के शक्ति नगर , कुबेर कॉलोनी, छोटू राम नगर, ज्ञान राठी कॉलोनी, नियर ओमेक्स, परनाला एक्सटेंशन और न्यू सुभाष नगर कॉलोनी में विकास कार्य करवाने के लिए सरकार ने पैसा बहादुरगढ़ नगर परिषद के खाते में भेज दिया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिला ने बताया कि सरकार ने प्रथम चरण में 9 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि जारी की है। यहां के विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टेंडर लगने के बाद यहां विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

अवैध कॉलोनी को वैध करने के बाद अब यहां प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्य करवाने के लिए पैसा जारी होने से स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। लेकिन देखना होगा कि टेंडर प्रक्रिया कब तक पूरी होती है और विकास कार्य कब तक पूरे होते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!