चुनाव के बाद हरकत में आया डीटीपी विभाग, दो अवैध कॉलोनियों को मिट्टी में मिलाया

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 May, 2024 05:48 PM

dtp demolished illegal colonies in gurgaon

लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर जिला नगर योजनाकार विभाग हरकत में आ गया है। बुधवार को विभाग की टीम ने सेक्टर-10 थाना एरिया में तीन स्थानाें पर कॉलोनियों को धराशाही किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर जिला नगर योजनाकार विभाग हरकत में आ गया है। बुधवार को विभाग की टीम ने सेक्टर-10 थाना एरिया में तीन स्थानाें पर कॉलोनियों को धराशाही किया है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जिला नगर योजनाकार मनीष यादव के मुताबिक, टीम ने सूचना के आधार पर गांव वजीरपुर में करीब 11 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को धराशाही किया है। टीम ने यहां 4 डीपीसी, 200 मीटर कंक्रीट और ईंट की रोड सहित यहां बनाए गए ऑफिसों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम ने हयातपुर का रुख कर लिया जहां करीब दो एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। टीम ने यहां 8 डीपीसी, 2 कमरे, 1 टीनशेड, 1 फार्म हाउस सहित 100 मीटर की बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क को जेसीबी की मदद से मिट्टी में मिला दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर एटीपी दिनेश सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही जेई अमित सहित ऑफिस स्टाफ व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!