लड़की की शादी की उम्र 21 की बजाय 18 साल ही सही: कंडेला खाप

Edited By Isha, Updated: 20 Oct, 2020 09:17 AM

girl marriage age is 18 years instead of 21 kandela khap

कंडेला खाप के प्रधान और खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल की बजाय 18 साल ही ठीक है, क्योंकि आज समाज और देश के हालात को देखते हुए यही सही है। कुछ लोग लड़की की शादी की उम्र 21 साल करने की कह रहे...

जींद: कंडेला खाप के प्रधान और खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल की बजाय 18 साल ही ठीक है, क्योंकि आज समाज और देश के हालात को देखते हुए यही सही है। कुछ लोग लड़की की शादी की उम्र 21 साल करने की कह रहे हैं, जो बिल्कुल गलत होगा। इससे समाज में क्राइम बढ़ेगा।  उन्होंने अंतरजातीय विवाह पर कहा कि समाज को इसको बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सरकार से भी अंतरजातीय विवाह की प्रोत्साहन राशि में बढ़ावा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक गांव तथा एक गोत्र में शादी पर रोक लगनी चाहिए।

इससे आपस मे भाईचारा खराब होता है और साइंस के हिसाब से भी गलत है। उन्होंने कहा कि युवाओ को नशे की लत से बचाने के लिए खाप पंचायतें सराहनीय काम कर रही हैं। इस मौके पर भीरा दालमवाला, मिड्डा शाहपुर, प्रदीप शर्मा, मनोज रेढू, महेंद्र नंबरदार, रामदिया खोखरी आदि मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!