स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ शादी की तैयारियां मातम में बदली

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Mar, 2026 08:55 PM

squadron leader anuj wedding preparations turn into mourning

सेक्टर-22 में रहने वाले स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ की चल रही शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ असम में वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 के हादसे में शहीद हो गए हैं। जैसे ही परिवार को इस घटना की जानकारी मिली तो घर में...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-22 में रहने वाले स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ की चल रही शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ असम में वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 के हादसे में शहीद हो गए हैं। जैसे ही परिवार को इस घटना की जानकारी मिली तो घर में मातम छा गया। उनकी शहादत से हर कोई शोक में डूब गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


हरियाणा के भिवानी मूल के स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ (29) का परिवार वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-22 बी  में रह रहा है। उनके परिवार में पिता सूबेदार आनंद प्रकाश, माता अनिता देवी व एक छोटा भाई है। अनुज वशिष्ठ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित केंद्रीय विद्यालय से की थी और उसके उपरांत भारतीय वायुसेना ज्वाइन की थी।
 

अनुज के छोटे भाई मनूज यूके में रहते हैं। वहां किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। अनुज की मंगेतर भी पायलट है। इस रिश्ते से दोनों फैमिली भी काफी खुश थी। अगले कुछ ही महीनों में उनकी शादी होने वाली थी और परिवार उत्सव के माहौल में डूबा हुआ था। जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजते देखने का सपना पिता देख रहे थे, आज उसी बेटे का पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। हादसे के बाद गुरुग्राम में अनुज वशिष्ठ के घर में मातम का माहौल है। अब जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थी, वहां पर अब मातम पसरा हुआ है।
 

मुश्किल दौर में गुजर रहा है परिवार:
अनुज वशिष्ठ का परिवार सबसे मुश्किल दौर से गुजऱ रहा है। अपने शहीद बेटे का शव लेने पिता असम गए हैं। जानकारी के अनुसार, दादा-दादी को अनुज की शहादत के बारे में नहीं बताया गया था। इसीलिए परिवार ने इस मुश्किल समय में मीडिया से बात करने से मना कर दिया। अनुज के रिश्तेदारों के मुताबिक, एयर फ़ोर्स के सीनियर अधिकारियों ने फ़ोन पर अनुज के शहीद होने की खबर दी। जिसके बाद परिवार असम के लिए रवाना हो गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!