देश में कांग्रेस का माहौल, हरियाणा के लोग चाहते हैं सत्ता परिवर्तन: गुलाम नबी

Edited By Shivam, Updated: 30 Mar, 2019 06:10 PM

हरियाणा कांग्रेस लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और आज यह परिवर्तन यात्रा पानीपत पहुंची। यात्रा का आज अंतिम दिन था, लेकिन इस यात्रा को लेकर पानीपत में उत्साह कुछ कम ही नजर आया। यात्रा का स्वागत करने पहुंचे...

पानीपत(अनिल कुमार): हरियाणा कांग्रेस लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और आज यह परिवर्तन यात्रा पानीपत पहुंची। यात्रा का आज अंतिम दिन था, लेकिन इस यात्रा को लेकर पानीपत में उत्साह कुछ कम ही नजर आया। यात्रा का स्वागत करने पहुंचे समर्थकों में भी गुटबाजी नजर आई। समर्थक अपने अपने स्थानीय नेताओं के नारे लगाते नजर आए। वहीं यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश प्रभारी कांग्रेस ने किसी भी गुटबाजी से इंकार करते हुए लोकसभा की सभी सीटों को जीतने का दावा किया।

हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश में कांग्रेस को लेकर माहौल बन चुका है। पूरे देश से लोग भाजपा के खिलाफ हो गए, देश में परिवर्तन की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में परिवर्तन होने जा रहा है, अब कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी हरियाणा में परिवर्तन यात्रा का आज अंतिम दिन है। हरियाणा में लोग सरकार के परिवर्तन का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 10 की 10 सीटें जीतेंगी, वहीं बीजेपी शायद खाता भी ना खोल पाए। उन्होंने कहा कि सारे कांग्रेसी एकजुट हैं, कांग्रेस में कहीं भी गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुमारी शैलजा और अन्य सभी बड़े लीडर आज परिवर्तन यात्रा में एक मंच पर है।

वहीं कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह पार्टी तय करेगी लेकिन प्रथम और दूसरे चरण में अभी संभव नहीं लगता है। हार्दिक पटेल को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!