CRPF भर्ती में फर्जीवाड़ा मामला, आरोपियों के रिश्तेदार व परिजन भूमिगत, फोन किए बंद

Edited By Isha, Updated: 30 Aug, 2019 11:36 AM

fraud in the crpf recruitment case relatives and family

लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हथियाने के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों के परिजन व रिश्तेदार भूमिगत हो गए हैं। आरोपियों ने फोन भी बंद कर दिए हैं। पुलिस ने वीरवार को आरोपियों के परिजनों

राई(सोनीपत): लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हथियाने के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों के परिजन व रिश्तेदार भूमिगत हो गए हैं। आरोपियों ने फोन भी बंद कर दिए हैं। पुलिस ने वीरवार को आरोपियों के परिजनों की तलाश में लगातार दबिश दी और पानीपत,चरखी दादरी के अलावा कई जगहों पर छापेमारी भी की। सी.आर.पी.एफ. का भर्ती विभाग इन मामलों की पहचान के लिए लगातार छंटनी के काम में लगा है।  इसी बीच यह भी पता चला है कि पुलिस के राडार पर दिल्ली में बड़े स्तर पर चल रहे कई कोचिंग सैंटर भी हैं।

उल्लेखनीय है कि भर्ती बोर्ड के चेयरमैन व सी.आर.पी.एफ . चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडैंट संजय कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया था कि गु्रप केंद्र खेवड़ा में सी.आर.पी.एफ .सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद फिजीकल लिए जा रहे हैं जिसके लिए मंगलवार को अंतिम दिन था। डी.आई.जी. (भर्ती),नई दिल्ली की तरफ से पत्र मिलने के बाद मंगलवार को चार अभ्यर्थी ऐसे मिले जिनकी बायोमीट्रिक हाजिरी का मिलान नहीं हुआ तो उनके खिलाफ राई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  पुलिस ने भर्ती बोर्ड के चेयरमैन संजय कुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ  धारा 419, 420 व 120बी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। 

इसी मामले में सामने आया था कि आरोपी पढ़ाई में कमजोर थे,इसीलिए उनके पिता,मामा,भाई व अन्य रिश्तेदारों ने परीक्षा दूसरों से दिलवाने का निर्णय लिया था। इसके लिए पूरा षडयंत्र रचा गया। आरोपियों के इन रिश्तेदारों व परिजनों की तलाश में राई थाना पुलिस ने वीरवार को दबिश दी,लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!