सात बच्चों की मां से चार लोगों ने किया गैंगरेप (VIDEO)

Edited By kamal, Updated: 19 Apr, 2019 10:18 PM

बंदूक की नोंक पर जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से सात बच्चों की मां के साथ घर में घुसकर चार लोगों...

नूंह मेवात (ऐ के बघेल) : बंदूक की नोंक पर जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से सात बच्चों की मां के साथ घर में घुसकर चार लोगों द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने वाले चारों ही आरोपी पीडिता के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर चारों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर कोर्ट में ब्यान दर्ज कराये गए हैं।

घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। सात बच्चों की मां को जिस तरह गांव के ही 4 लोगों द्वारा हवस का शिकार बनाने के आरोप लग रहे हैं। उससे कोई न कोई रंजिश की बात निकलकर सामने आ सकती है ,लेकिन जांच के साथ - साथ मेडिकल रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मंगलवार की रात वह अपने मकान में अकेली सोई हुई थी, तभी आधी रात गांव के सरफराज, परवेज, अफजल व साहिद मकान में घुस गए और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जब इस मामले का पीडिता के परिजनों को पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत पिनगवां थाने में दी, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं इस मामले में पिनगवां थाना प्रभारी शमसुद्दीन का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है, दोषी आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!