Edited By Shivam, Updated: 09 Sep, 2019 05:11 PM
यमुनानगर के जठलाना में एक टैक्सी चालक की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में हत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहैं। सोमवार को यमुनानगर में एक ताजा मामला सामने आया है। ताजा मामला में यमुनानगर के जठलाना में एक टैक्सी चालक की हत्या करने का मामले सामने आया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उनहेडी गांव के रहने वाले राज सिंह की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। राज सिंह के परिजनों का आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले राजीव और रजत ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रवीण व अन्य के साथ मिलकर राज सिंह की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। ललित कुमार जठलाना थाना प्रबंधक ने कहा कि इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है और हत्या का मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।