नारी निकेतन से भागी चार लड़कियां, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से ढूंढ निकाला

Edited By Shivam, Updated: 30 Aug, 2019 03:05 PM

करनाल का नारी निकेतन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। कल बीती शाम नारी निकेतन में रह रही चार लड़कियां वहां से भाग निकली। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों ने निकेतन में तैनात महिला अटेंडेंट को धक्का देकर भागी थी, जिसकी सूचना पुलिस को मिली, तो अलग...

करनाल (केसी आर्या): करनाल का नारी निकेतन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। कल बीती शाम नारी निकेतन में रह रही चार लड़कियां वहां से भाग निकली। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों ने निकेतन में तैनात महिला अटेंडेंट को धक्का देकर भागी थी, जिसकी सूचना पुलिस को मिली, तो अलग अलग टीमों ने चारों लड़कियों को ढूंढ निकाला है।

पुलिस के मुताबिक, तीन लड़कियों को करनाल नगर निगम की बिल्डिंग से ढूंढ निकाला, जहां पर वह तीनों छुपी कर बैठी थी। एक लड़की को पुलिस ने बस स्ट्रैंड के पास से ढूंढ निकाला है। जिन्हें वापस नारी निकेतन में भेज दिया गया है। एसडीम के साथ प्रशासन के अधिकारी लड़कियों के भागने की वजह के बारे में पता करने में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नारी निकेतन करनाल में 70 से ज्यादा लड़कियां रह रही हैं, जिसमें कुछ नाबालिग तो कुछ बालिग हैं। और ज्यादातर लड़कियों के कोर्ट में विचारधीन मामले हैं, जिस वजह से उन्हें यहां रखा गया है।

बता दें कि करनाल नारी निकेतन में इस तरह का यह मामला पहला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई मामलों की वजह से नारी निकेतन सुर्खियों में रहा है। अभी कुछ दिन पहले भी नारी निकेतन करनाल में लड़कियों ने हंगामा किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!