Yamunanagar: चार गिरोह मिलकर कर रहे थे बड़ी चोरी, CIA टीम ने दबोचा...आरोपियों के पास मिली इतनी बाइक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Jan, 2025 04:48 PM

four gangs were doing a big theft together cia team caught them

हरियाणा के यमुनानगर में CIA-2 की टीम ने चोरी की बाइक के साथ चोर गिरोह के 3 सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुरी जानकारी डीएसपी राजेश कुमार ने दी है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में CIA-2 की टीम ने 22 चोरी की बाइक के साथ चोर गिरोह के 3 सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुरी जानकारी डीएसपी राजेश कुमार ने दी है। 

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि CIA-2 के इंचार्ज राजकुमार को सूचना मिली कि सेक्टर 18 टाउन पार्क पर तीन युवक चोरी की बाइक घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई योगेश बड़शामी, रमेश सुखदेव मनीष संजय कुलदीप जसपाल सुनील की टीम का गठन किया गया।

PunjabKesari

टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी के दौरान तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान विष्णु कॉलोनी निवासी आकाश, रामेश्वर शाह व गुलाब नगर चौक निवासी हरिंदर उर्फ हांडा के नाम से हुई। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की 40 बाइकों का खुलासा किया है। आरोपियों से चोरी की 22 बाइक बरामद हो चुकी हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। 

PunjabKesari

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पिछले 4 महीने में लगातार चोरी की वारदातों का अंजाम दिया। उन्होंने नेहरू पार्क, सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर, रेलवे वर्कशॉप, सेक्टर 18 सहित विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की  है। एक आरोपी बाइक की रेकी करता था, दूसरा व्यक्ति की रेकी करता था। तीसरा आरोपी बाइक चोरी करता था। आरोपी उत्तर प्रदेश में बाइक सस्ते में बेच देते थे फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!