कांग्रेस पदाधिकारियों सहित चार पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन

Edited By Shivam, Updated: 12 Sep, 2019 08:05 PM

four councilors including congress officials joined bjp

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा जिला मुख्यालय पर आज विपक्षी पार्टियों के चार पार्षदों समेत अनेकों कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया।

पलवल(गुरदत्त गर्ग): केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा जिला मुख्यालय पर आज विपक्षी पार्टियों के चार पार्षदों समेत अनेकों कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने बीजेपी में शामिल होने वाले सभी पार्षदों और नेताओं को बीजेपी का फटका पहनाकर उन्हें विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। 

PunjabKesari, haryana

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और विधायक सीमा त्रिखा मुख्य रूप से मौजूद रही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर आज चार पार्षदों और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए बीजेपी पार्टी को ज्वाइन किया हैञ। जिनका वह स्वागत करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और एक परिवार की तरह उन्हें लेकर आगे बढ़ेंगे। 

उन्होंने दावा किया की प्रदेश में भारी बहुमत से अगली सरकार बीजेपी की आ रही है और एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं सीएम के गला काटने वाले बयान को लेकर गुर्जर ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने जिंदगी में चींटी तक नहीं मारी वह किसी का गला कैसे काट सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब विपक्षियों द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!