Haryana: इस पूर्व विधायक का 104 वर्ष में हुआ निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Edited By Isha, Updated: 21 Jan, 2025 10:12 AM

former tohana mla karam singh dangra passed away

लगभग 48 साल पहले टोहाना के विधायक बने कर्म सिंह डांगरा का सोमवार रात तीन बजे बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 104 वर्ष के थे। पूर्व विधायक पिछले दो दिन से बीमार होने के कारण हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

टोहाना(सुशील सिंगला) :  टोहाना से लगभग 48 साल पहले टोहाना के विधायक बने कर्मसिंह डांगरा का आज सुबह 3 बजे बीमारी के चलते निधन हो गया वे 104 वर्ष के थे। पूर्व विधायक पिछले दो दिन से बीमार होने के कारण हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

कर्म सिंह डांगरा का जन्म 14 अगस्त 1920 को गांव डांगरा में हुआ और 1963 में गांव के सरपंच चुने गए। कर्म सिंह अपनी ईमानदारी व मेहनत के बल पर  कई वर्षों तक सरपंच रहे। वर्ष 1977 में टोहाना हल्के से जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने।


1982 में जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हिसार रहे। 1986 में चौधरी देवीलाल के आहान पर न्याय युद्ध दिल्ली तक पैदल यात्रा की। 1987 से 88 तक हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैन रहे और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पूरे क्षेत्र में सदैव ईमानदारी की मिसाल रहे। डांगरा का जीवन सादगीपूर्व रहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!