पायलट आशीष तंवर के परिजनों मिलने पहुंचे  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Edited By Naveen Dalal, Updated: 10 Jun, 2019 05:36 PM

former chief minister bhupinder singh hooda visits family of pilot ashish tanwar

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लापता विमान AN-32 के पायलेट आशीष तंवर के घर उनके परिवार से मिलने पहुंचे है। जहां उन्होंने...

पलवल (गुरुदत्तगर्ग): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लापता विमान AN-32 के पायलेट आशीष तंवर के घर उनके परिवार से मिलने पहुंचे है। जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सम्वेदनाएँ प्रकट की और विमान जल्द मिलने का बंधाया। वहीं उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को विमान खोजने के लिए जो प्रयास किये जाने चाहिए थे वह दिखाई नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि विमान के चाईना की तरफ जाने की सम्भावना के चलते चाईना की सरकार से विदेश मंत्रालय के द्वारा भी ओर कूटनीतिक आधार पर भी बातचीत करनी चाहिए थी। गौरतलब है कि विमान को लापता हुए नौ दिन गुजर चुके है और अभी तक विमान तथा विमान में सवार छह पायलटों सहित  13 अधिकारियों में से किसी के बारे कोई जानकारी नही है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!