फूड इंस्पैक्टर ने दर्जनों करियाना व मिठाई की दुकानों से भरे सैंपल

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Nov, 2020 12:21 PM

food inspector samples filled with dozens of curry and sweet shops

त्यौहारों का सीजन शुरु होते ही स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। मंगलवार को विभाग ने साहा, दुराना व मोहड़ा आदि में दर्जनों जगह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए...

साहा : त्यौहारों का सीजन शुरु होते ही स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। मंगलवार को विभाग ने साहा, दुराना व मोहड़ा आदि में दर्जनों जगह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। फूड इंस्पैक्टर डॉ. गौरव की अगुवाई में टीम ने हलवाई की दुकानों, डेयरियों व करियाना दुकानों से सैंपल भरे। 

टीम के आने की सूचना पर कई दुकानदार शट्टर नीचे कर खिसक गए। विभाग ने सन्नी स्वीट मोहड़ा से बेसन के लड्डू, सैनी स्वीट मोहड़ा से बर्फी हरियाणा डेयरी दुराना से देसी घी, आहुजा जनरल स्टोर से वनस्पति तेल व काले चने, जय मां स्वीट साहा से बेसन के लड्डू व कलाकंद महालक्ष्मी स्वीट साहा से गुलाब जामुन के सैंपल भरे गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!