हरियाणा में लाैटा कोहरा: बहादुरगढ़ में भी विजिबिलिटी बेहद कम, ठंड से ठिठुरे लोग (देखें Photos)

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Feb, 2025 10:03 AM

fog returns in haryana

राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर से घने कोहरे ने दस्तक दी है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर से घने कोहरे ने दस्तक दी है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि तापमान गिरने और घने कोहरे की वजह से सुबह के समय होने वाले लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय घरों से निकलने वाले कामकाजी लोगों को भी काफी परेशानी का काम करना पड़ा है। लोगों को अपने वाहन चलाने में भी काफी दिक्कत महसूस हो रही है। लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट ऑन करके सफर करना पड़ रहा है। हालांकि इस कोहरे से गेहूं की फसल को भारी फायदा होने की उम्मीद है।

PunjabKesari

इस कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। बहादुरगढ़ में एक्यूआई लेवल एक बार फिर से 177 से पार हो गया है। वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 पार्टिकल्स की संख्या बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!