Haryana Weather: पड़ने लगा कोहरा, सताने लगी ठंड...हिसार की रातें सबसे ठंडी, पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2025 10:10 AM

fog prevails in haryana in the morning and evening

हरियाणा में सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। कोहरा अभी विजिबिलिटी पर असर नहीं डाल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। कोहरा अभी विजिबिलिटी पर असर नहीं डाल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बीते दिन के तापमान की बात करें तो दिन में भिवानी का तापमान सबसे ज्यादा रहा। वहीं हिसार की रातें सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सर्दी बढ़ने की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रहा। कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी आसमान साफ रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है। हवा में बार-बार बदलाव होने तथा हल्की गति से चलने की संभावना है।

जानें कहां कितना रहा तापमान 

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही नारनौल का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, करनाल का 9.6 डिग्री, भिवानी व गुरुग्राम का 9 डिग्री, कैथल का 9.7 डिग्री, पंचकूला का 8.9 डिग्री व महेंद्रगढ़ का 9.1 डिग्री तथा सिरसा का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!