Hisar: सामान्य अस्पताल के निरीक्षण में मिली खामियां, मौजूद डॉक्टरों को लगी सख्त लताड़

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2025 11:24 AM

flaws found during inspection of general hospital

: हांसी स्थित नागरिक अस्पताल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने अचानक निरीक्षण किया। उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर डॉ शालू और हांसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल बुद्धिराजा

हांसी(विनोद): हांसी स्थित नागरिक अस्पताल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने अचानक निरीक्षण किया। उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर डॉ शालू और हांसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल बुद्धिराजा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां मिलने पर उन्होंने मौजूद डॉक्टरों को सख्त लताड़ लगाई।
 

महानिदेशक ने एक्स-रे रूम, ओपीडी, वार्डों का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई, प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं में कुछ खामियां पाई गई। डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा एनएचएम टीम और हेडक्वार्टर के अधिकारियों के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया है।

 

उन्होंने माना कि अस्पताल की मौजूदा बिल्डिंग कंडम हालत में है और इसके पुनर्निर्माण के लिए सम्बन्धित विभाग से चर्चा की जाएगी। डॉ यादव ने बताया कि यहां पर सिजेरियन और बाल रोग विशेषज्ञ कीनियुक्ति हो चुकी है। अभी फिजिशियन की कमी है इसके लिए सीएमओ सपना गहलौत को निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ चीजों में सुधार करने की आवश्यकता है और आईसीयू को भी शुरू किया जाना चाहिए। हांसी में जल्द ही 100 बेड का सामान्य अस्पताल तैयार किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
 

डॉक्टरों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि इस दिशा में भी जल्द सुधार किया जाएगा और नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।  यह पहला मौका नहीं है जब महानिदेशक ने हांसी अस्पताल का निरीक्षण किया हो। इससे पहले वे 1 जनवरी को भी अस्पताल का दौरा कर चुके हैं, लेकिन हालात कुछ सुधरे हैं मगर कुछ अभी भी जस के तस हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!