सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इनकम टैक्स टीम ने छापेमारी, पूरा मामला जान रह जाएगा दंग

Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2026 01:17 PM

income tax team raids super specialty hospital

हिसार के सेक्टर 14 स्थित एक 350 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सर्वेश हेल्थ सिटी पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह अस्पताल शहर का प्रमुख चिकित्सा

हिसार(विनोद): हिसार के सेक्टर 14 स्थित एक 350 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सर्वेश हेल्थ सिटी पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह अस्पताल शहर का प्रमुख चिकित्सा संस्थान माना जाता है और इसका उद्घाटन हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij द्वारा किया गया था। सुबह से ही विभाग की टीमें अस्पताल के विभिन्न विभागों में दस्तावेजों की जांच और तलाशी में जुटी रहीं।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई प्रतिष्ठित चिकित्सक Dr. Umesh Kalra से जुड़ी है। उनके सेक्टर 13 स्थित आवास, सर्वेश अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल में एक साथ छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि विभाग को बड़े स्तर पर वित्तीय लेनदेन की सूचना मिली थी और पिछले कुछ समय से संबंधित खातों की निगरानी की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार सर्वोदय अस्पताल का करीब 107 करोड़ रुपये में बिक्री का सौदा तय हुआ था और इसकी रजिस्ट्री हो चुकी थी लेकिन एनओसी बाकी थी। डाबड़ा चौक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित सर्वोदय मल्टी स्पेशलिटी एंड कैंसर अस्पताल को नारनौल के विजय अस्पताल के संचालक डॉ पुनीत यादव ने खरीदा है और उन्होंने यहाँ सचालन भी शुरू कर दिया है। इस सौदे के बाद बताया जाता है कि डॉ. सर्वेश कालड़ा ने हांसी हिसार  हाईवे पर 75 करोड़ का सौदा किया था और वहां एक मार्किट खरीदी थी। इस निवेश को लेकर भी जांच एजेंसियां सतर्क थीं।

छापेमारी के दौरान आवास से किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। अस्पताल परिसर और घर के बाहर हरियाणा नंबर की 4 से 5 कॉमर्शियल गाड़ियां खड़ी देखी गईं। अस्पताल में ओपीडी तो सामान्य रूप से चल रही हैं लेकिन अकाउंट, रिकॉर्ड रूम और मेडिकल रिकॉर्ड रूम में जाँच चल रही है। 
-
सूत्रों का यह भी कहना है कि डॉक्टर की संपत्तियां केवल हिसार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नारनौल, रेवाड़ी और रोहतक सहित अन्य जिलों में भी अस्पताल व प्रॉपर्टी से जुड़े हित हैं। इस सौदे से जुड़े होने के कारण नारनौल के विजय अस्पताल में भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रहने की सूचना है। इसके अलावा हिसार में ही डॉ कालड़ा से जुड़े कुछ अन्य साझेदारों के यहाँ भी रेड की सूचना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मगर शहर में इस रेड के चलते अन्य बड़े अस्पताल संचालकों में चिंता बनी हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!