पांच नाबालिगों से हैवानियत, चोरी के शक में किया गंदा काम, दो गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Feb, 2026 08:03 PM

five minor molested by neighbor in gurgaon

DLF फेज-3 थाना एरिया के नाथूपुर में पांच नाबालिगों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन इमारत से सरिया चोरी करने के शक में मासूमों को न केवल बंधक बनाकर पीटा गया बल्कि उनके गुप्तांगों पर पेट्रोल डालने और उन्हें गर्म चम्मच से जला कर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): DLF फेज-3 थाना एरिया के नाथूपुर में पांच नाबालिगों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन इमारत से सरिया चोरी करने के शक में मासूमों को न केवल बंधक बनाकर पीटा गया बल्कि उनके गुप्तांगों पर पेट्रोल डालने और उन्हें गर्म चम्मच से जला कर भी प्रताड़ित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब 3 फरवरी को पीड़ित बच्चे की मां काम से घर लौटी। अपने 12 वर्षीय बेटे को गायब पाकर जब उन्होंने तलाश शुरू की, तो पता चला कि इलाके की एक अन्य महिला के भी दो बच्चे लापता हैं। खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पास के ही एक पीजी में कुछ लोग बच्चों को कमरे में बंद कर पीट रहे हैं। जब महिलाएं वहां पहुंची, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। काफी मिन्नतों के बाद बच्चों को छोड़ा गया। घर आकर बच्चों ने बताया कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और डराया-धमकाया गया। उनको गर्म चम्मच लगाने के साथ-साथ गुप्तांग पर पेट्रोल डालकर यातनाएं दी गई।

 

पुलिस चौकी नाथूपुर के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पिंगाक्ष की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 35 वर्षीय हरेंद्र और 26 वर्षीय फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बैठकर हुक्का पी रहे थे। उन्हें शक था कि पास में खेल रहे बच्चे वहां से सरिया या कबाड़ चोरी करते हैं। इसी शक के आधार पर उन्होंने बच्चों को पकड़ा और सबक सिखाने के नाम पर उन्हें बंधक बनाकर टॉर्चर किया। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पांच से छह आरोपी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों से उनके साथियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

 

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फिरोज की बर्तनों की दुकान है तथा आरोपी हरेंद्र की आटा चक्की है व मकान किराए का काम करता है। गुड़गांव में इनके एक अन्य साथी आरोपी की पी.जी. है और नजदीक ही एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। ये (आरोपी) व इनके अन्य साथी निर्माणाधीन बिल्डिंग के नजदीक ही बैठकर हुक्का पीते हैं। इस दौरान इन्हें ज्ञात हुआ कि निर्माणाधीन बिल्डिंग से कोई अज्ञात या कोई कबाड़ी छोटा-मोटा सामान सरिया इत्यादि चोरी करके ले जाते है तो इन्होंने व इनके अन्य साथियों ने चोरी का सन्देह रखते हुए वहां खेल रहे 5 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!