Rewari : रेवाड़ी में मिला Corona का पहला केस, 60 वर्षीय महिला की की रिपोर्ट आई Positive

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2025 04:25 PM

first case of corona found in rewari

हरियाणा के रेवाड़ी में कोरोना का पहला केस सामने आया है। यहां पर एक 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। रेवाड़ी में पहला कोरोना केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में कोरोना का पहला केस सामने आया है। यहां पर एक 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। रेवाड़ी में पहला कोरोना केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। फिलहाल उसे आईसोलेशन में रखा गया है। निजी अस्पताल के द्वारा महिला मरीज की जांच गुरुग्राम की लैब से करवाई थी, जिसमें पुष्टि हुई।

 उसके बाद सामान्य अस्पताल की टीम ने भी सैंपल लिया है। रेवाड़ी के मुंडियाखेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय महिला 2 दिन पहले पुष्पाजंलि हॉस्पिटल में किडनी समस्या के चलते आई थी। जहां पर उसका कोविड टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव निकली। नोडल अधिकारी डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। हालांकि ये मामले हल्के हैं। लेकिन हमें मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!