Edited By Isha, Updated: 14 Jun, 2025 11:48 AM

भिवानी शहर के रोहतक गेट पर स्थित शिक्षण संस्थान आकाश इंस्टीट्यूट में आज सुबह शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई। धुआं उठते देख स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड व पुलिस को फोन किया। जिसके बाद फायर
भिवानी(अशोक): भिवानी शहर के रोहतक गेट पर स्थित शिक्षण संस्थान आकाश इंस्टीट्यूट में आज सुबह शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई। धुआं उठते देख स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड व पुलिस को फोन किया। जिसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची तथा उन्होंने आग पर काबू पा लिया। घटना सुबह लगभग सुबह 7 बजे के होने के चलते शिक्षण संस्थान में कोई भी बच्चा या अध्यापक उपस्थित नहीं था। जिसके चलते बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
इस बारे में फायर बिग्रेड अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हे सुबह 7 बजे से पहले यह सूचना मिली थी कि रोहतक गेट पर एक शिक्षण संस्थान में आग लगने से धुआं उठ रहा है। जिसके बाद वे तुरंत घटना स्थल पर दो फायर बिग्रेड की गाडिय़ों सहित पहुंचे तथा आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि यह आग द्वितीय मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के चलते वहां रखे मेज व कार्डबोर्ड में लगी थी। जिसे फायर बिग्रेड के अधिकारियों की मेहनत के बाद बुझा दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के समय सुबह जल्द होने के चलते शिक्षण संस्थान में कोई भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं था। आग पर पूर्णतया काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि समय रहते आग की सूचना मिल गई थी तथा आग को बुझा लिया गया।
बाईट : फायर बिग्रेड अधिकारी भूपेंद्र सिंह।