हरियाणा में 2 डॉक्टरों पर FIR, इलाज में लापरवाही का आरोप...लेकिन डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Edited By Isha, Updated: 25 Jan, 2025 11:19 AM

fir against 2 doctors in sirsa

हरियाणा के सिरसा जिले में निजी अस्पताल में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया, वहीं चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल में ब्रॉट डेड बच्चा आया था। हालांकि पुलिस ने 2 चिकित्सकों पर मामला दर्ज कर लिया है।

सिरसा:  हरियाणा के सिरसा जिले में निजी अस्पताल में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया, वहीं चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल में ब्रॉट डेड बच्चा आया था। हालांकि पुलिस ने 2 चिकित्सकों पर मामला दर्ज कर लिया है।


पीड़ित रोहतक के निवासी है जो अब हाल ही में जीवननगर कस्बे में रहते हैं। बच्चे के पिता बलजीत सिंह ने बताया कि चार वर्ष के बेटे वैदिक कुमार का हाइपोस्पेडियस का उपचार खुराना अस्पताल में करवाया था। हिसार से सर्जन को बुलाया गया था। पूरे उपचार के दौरान लापरवाही बरतने से बेटे की मौत हो गई। जब से उन्होंने ऑपरेट किया था, तब से सूजन व दर्द कंट्रोल नहीं हो पा रहा था।

 

उन्होंने ने कहा कि इसी कारण से बेटा न सही से खा पा रहा था और न सही से सो पा रहा था। वह बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने बतायाा कि जब भी नली डाली, तो बच्चे को दर्द होता था। इसी कारण उन्होंने अपना बेटा खो दिया है।

सिरसा में सिविल लाइन थाना सिरसा के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चे के पिता बलजीत सिंह की शिकायत के आधार पर निजी अस्पताल के 2 डॉ के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। इस पूरे केस की जांच की जा रही है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!