शराब ठेकेदारों को अवैध शराब बेचने से रोकने पर दो समुदाय के बीच में चले ईंट पत्थर

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2019 06:09 PM

fight in ambala

पुरानी रंजिश के चलते और अवैध शराब बेचने को रोकने को लेकर आज दोपहर छावनी के ग्वाल मंडी में एक बार फिर दो गुट आमने सामने हो गए । मिली जानकारी

अंबाला( अमन): पुरानी रंजिश के चलते और अवैध शराब बेचने को रोकने को लेकर आज दोपहर छावनी के ग्वाल मंडी में एक बार फिर दो गुट आमने सामने हो गए । मिली जानकारी मुताबिक रात को अवैध शराब बेचने वालों और शराब ठेकेदार के नुमाइंदों के बीच कहा सुनी हो गई  सुबह इसी बात को लेकर फिर दोनों गुटों में जमकर ईंट, पत्थर व कांच की बोतले चली।

सुचंना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई लेकिन इन लोगों ने पुलिस पर भी बोतले बरसानी शुरू कर दी । डीएसपी अंबाला ने बताया कि तुरंत इसकी सुचना सीआईए सहित अन्य थाने के प्रभारियों को दी गई और उग्र भीड़ को तीतर बितर करने के लिए कुछ राउंड हवा में गोलियां भी पुलिस को चलनी पड़ी । हालाँकि डीएसपी साफ़ तौर पर कहने से कतरा रहे हैं लेकिन की गोलियों नहीं चलाई गई ।पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है ।डीएसपी का कहना है कि किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दिय जाएगी ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!